बसना पुलिस द्वारा 3 कोचियों से 245 बोरी धान जप्त.
जिले में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अनुविभागिय अधिकारी के निर्देशन में कल बसना के भंवरपुर क्षेत्रों के तीन गांवों में कोचियों से लगभग 245 बोरी धान जप्त कर कार्यवाही किया गया है.
बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव ने बताया की मंडी सहायक अमृत लाल जगत को सांथ लेकर कल ग्रामीण क्षेत्रों से अलग-अलग जगह से मुखबिरों से सूचना के आधार पर भंवरपुर क्षेत्र के बनडबरी में कमल देवांगन से 100 बोरी, जलकोट के एक कोचियों से 110 और इसी प्रकार 35 बोरी धान भठोरी गाँव से जपत किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें