धान के अवैध भंडारण को लेकर सरायपाली के 3 गांवों से लगभग 12 सौ बोरी धान जप्त.
कल सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अवैध धान भंडारण को लेकर छापा मार कार्यवाही किया गया, थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की कल अलग-अलग गांव में 3 कोचियों से छापा मारा गया, बताया गया की मुखबीर की सूचना के आधार पर यह कार्यवाही किया गया है.
सरायपाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की वनांचल ग्राम डुडुमचुआ में किशोर नायक, केदुवा में सेतलाल पटेल और सेमलिया के नरेंद्र साहू के यहां कार्यवाही किया गया. जहां तीनो कोचियों से 1200 धान बोरी प्रति कोचियों से 450 क्विंटल से ज्यादा धान को जप्त कर कार्यवाही किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें