पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने जीता पार्षद चुनाव,  निकाला विजय ... - CG Sandesh

पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने जीता पार्षद चुनाव, निकाला विजय जुलूस

सरायपाली. नगरपालिका पार्षद के लिए विगत दिनों सम्पन्न हुए चुनाव का परिणाम कल घोषित किया गया, जिसमें भाजपा से 9 पार्षद, कांग्रेस से 3 एवं निर्दलीय 3 पार्षदों ने जीत दर्ज की. अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. सुबह 8 बजे से सभी पार्टी के प्रत्याशी मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम र्साइंस कॉलेज पहुँच गए थे. वहाँ पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ.

मतपेटी अधिकांश वार्डों में सिंगल होने की वजह से रूझान नहीं बताया गया. सीधे नतीजे लेकर ही प्रत्याशी स्ट्रांग रूम से बाहर निकले. सर्वप्रथम वार्ड क्र. 10 एवं 13 के परिणाम आये. मतगणना के लिए 15 टेबल लगाये गए थे. चुनाव आयोग की ओर से प्रेक्षक राजेश कुमार पाण्डे, सरायपाली एसडीएम विनय कुमार लंगेह, तहसीलदार युवराज सिंह कुर्रे, नायब तहसीलदार इंद्रराम चन्द्रवंशी, सीएमओ खीरसागर नायक, नगरपालिका से कृपाराम चैधरी व महावीर चैधारी की उपस्थिति में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुआ और 12 बजे तक सभी वार्डों के परिणाम आ गए.

सभी जीते हुए प्रत्याशियों को एसडीएम सरायपाली ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. विगत 21 दिसंबर को नगरपालिका में 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. कई पार्षद पुनरू चुनकर आये हैं, जिनमें वार्ड क्र. 7,8,9 एवं 13 के प्रत्याशी शामिल हैं. कई प्रत्याशियों को जमानत जब्त हो गया है. जबकि कुछ प्रत्याशी मामूली अंतर से ही जीत दर्ज किये हैं. नतीजे जानने के लिए सैकड़ों लोग सुरक्षा घेरा के बाहर भी खड़े थे.

दो वार्डों के नतीजे आते ही उत्साह का माहौल बनता गया और जैसे ही जीते प्रत्याशी स्ट्रांग रूम से बाहर निकले उनके समर्थकों ने गुलाल एवं पुष्पहार से स्वागत कर उन्हें बधाई दी. लगभग 10.30 बजे तक 8 वार्डों के नतीजे आ चुके थे. सबसे अंत में वार्ड क्र. 7 के नतीजे सामने आये. सभी जीते हुए प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड में विजय जुलूस निकाला और उनका वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत किया. वहीं भाजपा के जीते 9 पार्षद एक साथ मतगणना स्थल से शहर तक गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन पर मोहल्लेवासियों के साथ पहुँचे. उनका भी जगह-जगह पुष्पहार व मिष्ठान्न के साथ स्वागत किया गया.

जीत की जानकारी मिलते ही सभी वार्डों में उनके समर्थकों द्वारा आतिशबाजी एवं एक दूसरे का मुँह मीठा कर जश्न मनाया गया. इस बार एक्जिट पोल के अनुमान भी काम नहीं आये. जितने कांग्रेस में जीतने का आंकड़ा बताया जा रहा था, उतने भाजपा के पार्षद चुनकर आ गए. वहीं निर्दलीय में एक के स्थान पर तीन पार्षद चुनकर आये.

वार्ड क्र.13 के प्रत्याशी ने सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की जीते हुए प्रत्याशियों में वार्ड क्र. 1 से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा बारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी आरती मिरी को 57 मतों से परिजित किया.

इसी प्रकार वार्ड क्र. 2 से हेमवती यादव भाजपा ने मोहरमोती साहू निर्दलीय को 135 मतों से , वार्ड क्र. 3 से निर्दलीय मोनालिसा सिंह ने रजनी यादव भाजपा को 49 मतों से, वार्ड क्र. 4 से लक्ष्मी चंद्रा भाजपा ने रूबी सिंह ठाकुर निर्दलीय को 372 मतों से, वार्ड क्र. 5 से अमृतलाल पटेल कांग्रेस ने लोकनाथ प्रधान भाजपा को 5 मतों से, वार्ड क्र. 6 से गुंजन अग्रवाल भाजपा ने रमीज रजा कांग्रेस को 13 मतों से, वार्ड क्र. 7 में सीता सतपथी भाजपा ने आरिफ अली कांग्रेस को 30 मतों से, वार्ड क्र. 8 में हरदीप सिंह रैना कांग्रेस ने दलजीत सिंह बग्गा भाजपा को 187 मतों से, वार्ड क्र. 9 निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत प्रधान ने सुधीर सामंतराय भाजपा को 81 मतों से, वार्ड क्र. 10 में चन्द्रकुमार पटेल भाजपा ने पुरूषोत्तम चैधरी कांग्रेस को 298 मतों से, वार्ड क्र. 11 में स्वर्ण सिंह सलूजा ने सीता पटेल कांग्रेस को 73 मतों से, वार्ड क्र. 12 में हितेश यादव भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी लिंगराज साहू को 64 मतों से, वार्ड क्र. 13 में सुशीला पटेल भाजपा ने दीपांजली बारिक कांग्रेस को 391 मतों से, वार्ड क्र. 14 में सुरेश भोई कांग्रेस ने चन्द्रमणी भोई भाजपा को 152 मतों से और वार्ड क्र. 15 में राखी चैहान भाजपा ने देवराज चैहान निर्दलीय को 23 मतों से पराजित किया.

19 प्रत्याशियों के हुए जमानत जब्त 52 प्रत्याशियों में से 19 के जमानत जब्त हो गए, जिसमें वार्ड क्र. 3 से फातमा लखानी, वार्ड क्र. 4 से दुलेश्वरी विशाल, अमिका विशाल, कंचन जायसवाल, रूबी सिंह ठाकुर एवं शांति यादव, वार्ड क्र. 5 से अरविंद प्रधान, वार्ड 6 से कदिर खान, शेख इलियास व शेख रसीद, वार्ड 7 से जमील शाह व अर्जुन कुजुर, वार्ड 8 से मुकेश आदित्य, वार्ड 9 से सोमेन्द्र प्रधान, कृष्णचंद्र सेठ व विमल सराफ, वार्ड 10 से राधारानी, वार्ड 12 से जानकी आदित्य एवं वार्ड क्र. 15 से घांसीराम धांधी शामिल हैं. इसमें वार्ड क्र. 15 के श्री धांधी को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें