नीलांचल सेवा समिति या कांग्रेस,  किसका होगा नगर पंचायत अध्यक... - CG Sandesh

नीलांचल सेवा समिति या कांग्रेस, किसका होगा नगर पंचायत अध्यक्ष ? या संपत की होगी बीजेपी में वापसी ?

बसना नगरीय निकाय चुनाव में नीलांचल सेवा समिति ने 6 सीट जीतकर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं कांग्रेस 5 सीट पर, भाजपा 3 सीट पर एवं निर्दलीय को 01 सीट मिला है.

नीलांचल सेवा समिति के बैनर तले संपत अग्रवाल के नेतृत्व में 6 पार्षद जीतकर आये है और सबसे अधिक सदस्य नीलांचल के है इसलिये अध्यक्ष नीलांचल सेवा समिति से होगा,  इसकी प्रबल संभावना है.

नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक संपत अग्रवाल  ने बताया कि नगर पंचायत बसना के निर्वाचन में नीलांचल सेवा समिति सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर सर्वाधिक छह सीटें हासिल की है, और 2 सीट हासिल करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने बताया कि निर्दलीय पार्षद से उनकी बात हो चुकी है तथा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों से संपर्क कर जादुई आंकड़ा हासिल किया जाएगा.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी ने बताया कि बसना नगर पंचायत में कांग्रेस की लड़ाई धनबल से जनबल की थी. वार्ड नंबर 7 से विजयी निदलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी से ही संबंधित है. विगत नगर पंचायत चुनाव में उसे कांग्रेस पार्ट से टिकट दी गई थी. इस वर्ष किसी कारण वश उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था. जिसे अपने खेमे में उसे लाने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह से हमारे पास 6 सीट मौजूद है. हम 2 सीट हासिल करने प्रयासरत हैं. दो से तीन सीट हासिल होते ही नगर पंचायत की सत्ता हमारे हाथ होगी. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी पार्षद भारतीय जनता पार्टी और निलांचल सेवा समिति में नहीं जा सकता. बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस में आ सकते हैं.

10 सालों तक नगर पंचायत की सत्ता में काबिज रहे भाजपा के 15 वार्डों में से मात्र तीन उम्मीदवार विजयी हुए. इस संबंध में भाजपा मंडल बसना के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत बसना में 10 साल तक भारतीय जनता की सत्ता रही. लेकिन इस वर्ष भाजपा से निष्कासित एक व्यक्ति की समिति के सभी 14 वार्डों में प्रत्याशी खड़े करने एवं उनके धन बल के साथ लोहा लेते हुए भाजपा पार्टी ने जनबल से लड़ाई थी. समिति के संरक्षक संपत अग्रवाल के साथ उनके 6 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ घर वापसी एवं भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने के सवाल पर भाजपा मंडल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह मामला पार्टी के प्रदेश स्तर का है पार्टी जो भी निर्णय लेगी उससे हमें मान्य होगा. फिलहाल नगर पंचायत की सत्ता किसके हाथ होगी यह कह पाना मुश्किल होगा. इस पर अनेक प्रकार के कयास लगाये जा रहे हैं.

ये उम्मीदवार जीते

नीलांचल सेवा समिति से वार्ड क्र. 02 से डेनियल पिटर, 03 से किशन अग्रवाल, 04 से सुमित अग्रवाल, 06 से सोनू सोनवानी, 11 से गजेन्द्र साहू (गज्जू), 12 से श्रीमती विनीता पवन अग्रवाल ने जीत हासिल की है.  

कांग्रेस पार्टी से वार्ड क्र. 01 से श्रीमती मंगली बाई रमेश सुर्या, 05 गौतम धृतलहरें, 08 श्रीमती मुमताज खान, 09 अशफाक खैरानी, 15 तनवीर सईद.

भारतीय जनता पार्टी से वार्ड क्र. 10 से पिंटू अरोरा, 13 से श्रीमती रजिंदर कौर छाबड़ा (डिंपल), 14 से श्रीमती अमरीन इरफ़ान गिगानी चुनाव जीते हैं.

निर्दलीय में एक मात्र  वार्ड क्र. 07 से अनीश धनानी ने काँग्रेस एवं भाजपा को हराकर चुनाव जीते हैं।

वोट सहित जीत हार

वार्ड नम्बर 1. कांग्रेस 260 चश्मा 131 भाजपा 41- कांग्रेस विजयी

वार्ड 2.कांग्रेस 128 चश्मा 182 भाजपा 14-चश्मा विजयी,

3.कांग्रेस 82 चश्मा 266 भाजपा 69-चश्मा विजयी,

4.कांग्रेस 14 चश्मा 277 भाजपा 142-चश्मा विजयी,

5.कांग्रेस 298 चश्मा 126 भाजपा 20-कांग्रेस विजयी,

6.कांग्रेस 204 चश्मा 218 भाजपा 06-चश्मा विजयी,

7.कांग्रेस 72 चश्मा 47 भाजपा 07 निर्दलीय सीढ़ी 206-निर्दलीय विजयी,

8.कांग्रेस 192 चश्मा 48 भाजपा 105-कांग्रेस विजयी,

9.कांग्रेस 174 चश्मा 122 भाजपा 46-कांग्रेस विजयी,

10.कांग्रेस 235 चश्मा 20 भाजपा 332-भाजपा विजयी,

11.कांग्रेस 57 चश्मा 146 भाजपा 134-चश्मा विजयी,

12.कांग्रेस 128 चश्मा 161भाजपा 116-चश्मा विजयी,

13.कांग्रेस  3 भाजपा 327 निर्दलीय उगता सूरज 205-भाजपा विजयी,

14.कांग्रेस131 चश्मा 140 भाजपा 169-भाजपा विजयी,

15.कांग्रेस279 चश्मा 119 भाजपा 45-कांग्रेस विजयी,


अन्य सम्बंधित खबरें