बिना कार्य के राशियों को आहरण, जनपद सीईओ से की गई शिकायत - CG Sandesh

बिना कार्य के राशियों को आहरण, जनपद सीईओ से की गई शिकायत

बसना ब्लाक के ग्राम पंचायत रूपापाली में एक बार फिर सरपंच-सचिव द्वारा बिना कार्य कराये राशियों को आहरण करने का शिकायत किया गया है. शिकायतकर्ता योगेश्वर साहू ने बताया कि गाँव में 2017 में पानी के समस्या को देखते हुए वार्ड नम्बर 7 में नल जल योजना निर्माण करवाया गया, जिसमे बोर खनन भी किया गया है. लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव डालेश्वर द्वारा सबमर्सिबल पम्प और पाइप की राशि का भी भुगतान कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार लगभग 1 लाख रु का आहरण 2017 में कर लिया गया है और बोर में सबमर्सिबल पम्प ही नही लगाया गया है.

इसके अलावा शिकायतकर्ता ने सरपंच सचिव के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बसना जनपद सीईओ को आवेदन दिया है, शिकायतकर्ता के अनुसार सरपंच एवं सचिव द्वारा मूलभूत के सभी राशियों का दुरुपयोग किया गया है. शिकायतकर्ता ने बताया की R T I  के तहत मिली जानकारी के अनुसार पंचायत  यह स्पष्ट हुआ है की 2016-17 में रोकड़ बही पृष्ठ क्रमांक 13 में मूलभूत राशि पचरी मरम्मत के नाम पर ओम प्रकाश चौधरी को नगद भुगतान किया गया है, तथा उसी कार्य को एक दूसरे व्यक्ति रामरतन के नाम पर भी 15 हजार रु का भुगतान किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें