छत्तीसगढ़ के पावन धरा में जनमे सतनामी समाज के परम पूज्य गुरु ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के पावन धरा में जनमे सतनामी समाज के परम पूज्य गुरु बाबा घांसी दास जी की जयंती समारोह बसना में।

छत्तीसगढ़ के पावन धरा में जनमे सतनामी समाज के परम पूज्य गुरु बाबा घांसी दास जी की जयंती समारोह बसना में। जिन्होंने त्याग, तपस्या,और आध्यात्मिक शक्ति से सतनाम आंदोलन चला कर सत्य अहिंसा के मार्ग दर्शक पर चलने तथा जन जन को मानवता के पाठ पढ़ाने वाले और जाति तोड़ो समाज जोड़ो सामाजिक समरसता के माध्यम से मानव मानव को एक बताने वाले महामानव संत गुरु घांसी दास जयंती के अवसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 18 दिसम्बर 2017 दिन सोमवार को नगर बसना में ब्लाक स्तरीय जयंती समारोह एवं विशाल शोभा यात्रा निकली जावेगी। जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रमुख नृत्य पंथी नृत्य, सुवा नृत्य,कर्मा नृत्य, राउत नाचा सामिल रहेगी शोभा यात्रा का शुभारंभ वार्ड नं 1 इंदिरा कालोनी सतनाम भवन बसना से निकल कर नगर के मुख्य मार्ग से बाबा गुरु घांसी दास चौक से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक से वार्ड नं 4 में मुख्य जय स्तंभ में ध्वजारोहण कर पुनः मुख्य मार्ग होते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक से वार्ड नं 5 अम्बेडकर नगर मंजनिमाटी बसना में समापन होगी।
जिसके आप सभी सम्माननीय जन उपस्थित होकर बाबा गुरुघांसी दास जयंती को सफल बनावे । मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष अभय धृतलहरे,नगर अध्यक्ष एंव कार्यक्रम के अध्यक्षता पोसराम धृतलहरे, उपाध्यक्ष रमेश सूर्या, सचिव छोटेलाल टंडन कोषाध्यक्ष फगुलाल सोनवानी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौतम धृतलहरे,व मनोज गहेरवाल करेंगे। सम्पूर्ण जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अजय टंडन ने दी


अन्य सम्बंधित खबरें