जांच अधिकारी पर सरपंच सचिव के साथ सांठ-गांठ कर बचाने और फर्ज... - CG Sandesh

जांच अधिकारी पर सरपंच सचिव के साथ सांठ-गांठ कर बचाने और फर्जी जाँच प्रतिवेदन तैयार करने का आरोप.

बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सागरपाली में ग्रामीणों ने 14 वे वित्त के गबन को लेकर  जनपद सीईओ बसना से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद जनपद स्तर से जांच के लिए अधिकारी जयराम सिदार ग्राम पंचायत सागरपाली पहुंचे और मामले की जाँच की, लेकिन ग्रामीण इनके जाँच से संतोष नहीं हो पाए. जिसके कारण ग्रामीणों ने जाँच अधिकारी का सरपंच-और सचिव से सांठ-गांठ कर उसे बचाने का आरोप लगाते हुए जनपद सीईओ से शिकायत कर जाँच अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की है.    

ग्रामीणों का कहना है कि जाँचकर्ता जयराम सिदार के द्वारा जो जाँच किया गया है उसके बारे में हमे कुछ भी पता नही है, जयराम सिदार के ऊपर आरोप लगाया गया है कि सांठ-गांठ कर गलत प्रतिवेदन और पंचनामा तैयार किया गया, ताकि सरपंच और सचिव को बचाया जा सके.

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने 14 वें वित्त की राशि को लेकर लगभग 2 लाख 70 हजार रु के गबन का आरोप लगाया था. जिसके बाद जाँचकर्ता जयराम सिदार ने जांच प्रतिवेदन बनाया था.

इस सम्बंध में जांच अधिकारी जयराम सिदार ने कहा की ग्रामीण अगर  मेरे जांच से अगर संतुष्ट नही है तो दूसरे जांच अधिकारी से जांच करवा लेने की बात कही है.


अन्य सम्बंधित खबरें