रा से यो शिविर उद्घाटित  - CG Sandesh

रा से यो शिविर उद्घाटित

"युवा राष्ट्र की धरोहर इन्हें प्रशिक्षित किया जाना जरूरी "

बसना , " राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की योजना है । यही योजना राष्ट्र के युवाओं के कांधों को मजबूत करता है , इनका गीत उठें समाज के लिए उठें उठें .... एक संदेश देता है कि हम सब समाज की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना सीखें । राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है जो वर्षों से युवाओं को प्रशिक्षित नागरिक बनाने का कार्य कर रही है। " उक्त आशय के उद्गार अतिथियों ने शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रकट किए ।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना का उन्नीसवाँ सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार सोनी के कुशल नेतृत्व में एवं प्राचार्य के सी साहू के मार्गदर्शन में नरवा , गरुवा   घुरुवा , बारी की थीम ग्राम कुड़ेकेल में यह शिविर 3 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है ।


इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलोत्तमा उसतराम पटेल सरपंच , अध्यक्षता के सी साहू प्राचार्य ने की , विशिष्ट अतिथि थे - शाह सिंह सिदार ग्राम पटेल , बनमाली पटेल शिक्षा सदस्य ,   बलदेव मिश्रा प्र प्राचार्य , गोवर्धन सिदार संकुल समन्वयक । सभी ने स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना की शिविराथियों ने सभी का स्वागत किया । रा से यो गीत उठें समाज के लिए उठें उठें .......का गायन प्रभात , लोकेश एवं साथियों ने किया । सभी अतिथियों ने संबोधित किया , रमेश कुमार सोनी ने शिविर में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण बताया । शिविराथियों को प्राचार्य मिश्रा एवं शालेय छात्राओं द्वारा गाजा बाजे के साथ पुष्प वर्षा से अद्भुत स्वागत किया । इस शिविर के संचालन में दलनायक सुशील चौहान , ग्रुप लीडर विनय देवांगन लोकेश कुमार साव , सुनील चौहान , उमेश निषाद, अनीश सांड , अरुण प्रजापति एवं सागर दास का सहयोग रहेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ आदर्श विद्यालय से विष्णु महापात्र , एम एल साव , आर एल साव , पी एल साहू , एस एन ठाकुर , डी एस रॉय , ए के बंजारा , डी के पाणिग्रही एवं अन्य ब्याख्याता गण उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आकिब कादरी , हितेश प्रधान , कमलेश नायक , कन्हैया लाल रात्रे , अखिलेश सिदार , किशन श्याम , जितेश सिन्हा, सुमन कुमार एवं जतिन बगर्ति का विशेष सहयोग रहा ।



अन्य सम्बंधित खबरें