6 पार्षद होने के बावजूद 10 पार्षदों के समर्थन से बने नीलांचल... - CG Sandesh

6 पार्षद होने के बावजूद 10 पार्षदों के समर्थन से बने नीलांचल के गजेन्द्र साहू अध्यक्ष, 11 पार्षदों के समर्थन से सुमित अग्रवाल बने उपाध्यक्ष.

बसना नगर पंचायत के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का माहौल ख़त्म हो चूका है, बसना के नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में नीलांचल सेवा समिति के प्रत्याशी चुने गए है, नीलांचल सेवा समिति से गजेन्द्र साहू ने अपना नामांकन अध्यक्ष पद हेतु दाखिल किया था, वहीं कांग्रेस की तरफ से तनवीर सईद का नाम नामांकन के लिए दिया गया था.

गौरतलब है कि नीलांचल के 06 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया था लेकिन अध्यक्ष के लिए उन्हें 10 वोट मिल गए. वहीं कांग्रेस के तनवीर सईद को केवल 5 वोट ही मिले. जबकि उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से अशफाक खैरानी ने अपना नामांकन डाला था जिनके सामने नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संपत अग्रवाल के पुत्र सुमित अग्रवाल ने अपना नामांकन भरा था. जिनको 11 वोट मिलने से उन्होंने सबको चौका दिया. ज्ञात हो कि नीलांचल के केवल 6 ही सदस्य पार्षद चुनकर आये थे ऐसे में 11 वोट पाकर उपाध्यक्ष बनना किसी कीर्तिमान से कम नहीं है.

आपको बता दें कि नगर पंचायत चुनाव में जो यह राजनितिक करवट बदली है यह सबके समझ से परे है जहाँ बीजेपी ने किसी भी हाल में नीलांचल के सदस्य को समर्थन देने की बात नहीं कही थी. जबकि नीलांचल के 6 सदस्य होने के बाद भी उन्हें 10 वोट अध्यक्ष के लिए और उपाध्यक्ष के लिए 11 वोट मिले.

वहीं भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी की तरफ से किसी भी प्रकार से नीलांचल के सदस्य को समर्थन नहीं था, यदि किसी प्रकार से भीतरघात हुआ होगा तो नहीं कहा जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि हो सकता है कि कांग्रेस की तरफ से उन्हें वोट दिए गए हो, जिसके लिए कुछ कहा नहीं जा सकता.    

वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी ने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव धनबल के दम पर हुआ है, व उपाध्यक्ष के लिए हमारे 5 सदस्यों में किसी एक ने भीतरघात कर धन के बल पर बिक गया. हमारी तैयारी अध्यक्ष के लिए थी, उपाध्यक्ष के लिए हमने हमारा समर्थन किसी और को दे रखा था को सही समय पर मुकर गया. तथा आनन फनान में नामांकन के 15 मिनट के पहले ही हमारे सदस्य अशफाक खैरानी को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाना पड़ा.


अन्य सम्बंधित खबरें