बसना - तहसीलदार चंद्राकर महोदय के द्वारा जनहित में बंसूला बी... - CG Sandesh

बसना - तहसीलदार चंद्राकर महोदय के द्वारा जनहित में बंसूला बीच गली रास्ता में अतिक्रमण कर रहे असामाजिक तत्वों के बाउंड्री और बरामदा को तोड़ा गया।

गढ़फुलझर-ग्राम बंसूला में 4-5 असामाजिक तत्वों द्वारा बीच गली रास्ता में बाउंड्रीवाल तथा बरामदा निर्माण कर गली को संकीर्ण बना दिया गया था।इस कारण ग्रामवासियों में रोष ब्याप्त था। बंसूला पंचायत द्वारा ग्रामसभा बुलाकर रूपगिर गोस्वामी तथा मुकुत पटेल आदि को उक्त अतिक्रमण हटाने को बोलने पर उनके द्वारा उनके द्वारा ग्रामवासियों की बात मानने से इनकार कर दिया गया।
                ग्राम पंचायत बंसूला के द्वारा उक्त घटना की जानकारी बसना तहसीलदार चंद्राकर जी को देने पर उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेते हुये आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किया गया।मुकुत पटेल के द्वारा तहसीलदार साहब एवम जनप्रतिनिधियों को गलत ब्यवहार करने के कारण पुलिस बुला कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।अतिक्रमण कारियों में मुकुत पटेल ,उपेंद्र साव, रूपगिर गोस्वामी का बरामदा और बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया और चंदन चौहान को 2 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया।तहसीलदार साहब के इस कार्रवाई से सभी ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताया है।इस मौके पर जनपद सदस्य जन्म जय साव, सरपंच रेखा भोई, पंच रबी चौहान, प्रताप साव, चंद्रमणि साव,अगद पटेल तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य सम्बंधित खबरें