सरायपाली पुलिस ने ओडीसा के लड़के को गिरफ्तार किया तो आक्रोशित... - CG Sandesh

सरायपाली पुलिस ने ओडीसा के लड़के को गिरफ्तार किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम.

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के ओड़िसा सीमावर्ती क्षेत्र बलोदा थाना अंतर्गत राजाडीह सीमा के पास ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था, पुटका (ओड़ीसा) के सरपंच का कहना है की गाँव से पुलिस हमारे गाँव के लड़के को उठकर ले गई है जिसका थाना में पता करने पर नही मिला. जिसके कारण ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया है।

सरायपाली पुलिस ने ग्राम राजाडीह जोगीडीपा के पास,  आरोपी प्रमोद यादव पिता सुन्दरलाल यादव उम्र 23 साल साकिन पुटका थाना जगदलपुर जिला बरगढ (उड़िसा) निवासी से एक नीला कलर के प्लास्टिक बोरी में उडिसा निर्मित चिड़िया छाप 100 नग प्रत्येक में 200 ML महुआ शराब भरी हुई जुमला 20 लीटर कीमती 2 हजार के साथ गिरफ्तार किया है.

बताया गया की मामला अजमानतीय होने से आरोपी को साथ लेकर पुलिस थाना लाने के बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर जेल भेज दिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें