नहीं मिला है एपीएल कार्ड लेकिन हो रहा है राशन जारी - CG Sandesh

नहीं मिला है एपीएल कार्ड लेकिन हो रहा है राशन जारी

सरायपाली. सरकार बदलते ही राशन कार्ड में भी बदलाव हुआ है. बीपीएल, गुलाबी, नीला, हरा कार्डों का नवीनीकरण होने केबाद उसके रंगों में भी परिवर्तन हुआ है. वहीं बंद हो चुके एपीएल कार्ड को पुनरू विगत अक्टूबर से शुरू किया गया है. 

ब्लॉक में 5429 ग्रामीण एपीएल कार्ड धारी और 1316 शहरी उपभोक्ता नए जुड़े हंै, लेकिन अभी तक कुछ ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों के पास राशन कार्ड नहीं पहुँचा है. जबकि कुछ पंचायतों में अक्टूबर माह से ही राशन मिलना शुरू हो गया है.

खाद्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार एपीएल राशन कार्ड के लिए 10 सितंबर से 23 सितम्बर 2019 तक आवेदन मंगवाए गए थे और अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से ही हितग्राहियों को एपीएल कार्ड मिलना शुरू हो गया था, जो अभी तक जारी है. चार तरह के एपीएल कार्ड बनाए गए हैं, जिसमें सदस्य संख्या के अनुसार कार्ड का भी विभाजन किया गया है. 
ग्रामीण अंचल में 5429 एपीएल कार्ड बने हैं, जिसमें 13970 सदस्य लाभान्वित होंगे. 5417 का पीडीएफ भी जारी हो चुका है. जिसमें एकल कार्ड धारी 1333 हैं, दो सदस्यीय 1607, तीन से पाँच सदस्यीय 2390 एवं 5 से अधिक सदस्य वाले 99 राशन कार्ड धारी हैं. 

वहीं शहर में कुल 1316 कार्ड जारी हुआ है, जिसमें 4200 सदस्य सम्मिलित हैं. 1315 का पीडीएफ भी जारी हो चुका है. यहाँ एक सदस्यीय कार्ड की संख्या 122, दो सदस्यीय 299, तीन से पाँच सदस्य वाले 860 एवं 5 से अधिक सदस्य वाले कार्ड 35 बने हैं. शहर एवं ग्रामीण अंचल के लगभग एक चैथाई एपीएल हितग्राहियों को अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है. 

हितग्राही राशन के लिए भी तरस रहे हैं. जबकि उसी समय फॉर्म भरे अन्य गाँव के हितग्राहियों को राशन मिलना शुरू भी हो गया है. राशन कार्ड वितरण के समय नगरपालिका चुनाव के लिए आचार संहिता एवं उसके बाद पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लग गया, जिसके कारण हितग्राहियों के पास राशन कार्ड नहीं पहुँचा है, जबकि उनके नाम से राशन भी जारी होने लगा है.

बिना कार्ड के भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन - सिंह

इस संबंध में खाद्य निरीक्षक गौरव सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिनके नाम से राशन जारी हो रहा है, लेकिन कार्ड नहीं मिला है, वे सेल्समेन के पास जाकर जाँच करवा सकते हैं. यदि उनके नाम से राशन जारी हुआ होगा, तो बिना कार्ड के भी उन्हें राशन दिया जाएगा. कव्हर में कमी के कारण राशन कार्ड वितरण नहीं हो पाया है. सभी पंचायतों में राशन कार्ड का पीडीएफ फाईल भेजा जा चुका है. आचार संहिता समाप्ति के बाद बचे सभी हितग्राहियों को नया एपीएल राशन कार्ड मिल जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें