निजी स्कूल के ख़िलाफ शिकायत और सुझाव पर जिला शिक्षा अधिकारी क... - CG Sandesh

निजी स्कूल के ख़िलाफ शिकायत और सुझाव पर जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश पर लगी रोक.

जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. कुर्रे के आदेशानुसार सरायपाली के एकलव्य स्कूल में 20 जनवरी से 25 जनवरी तक 6 दिवस के लिए पालकों के शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने के सम्बंध में कैम्प आयोजित किया जाना था.

लेकिन इस कैंप लगने के पहले 18 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपरिहकार्य कारणों से कैम्प को स्थगित कर दिया. जिसके बाद शिविर की तिथि बाद में प्रसारित किया जायेगा ऐसा कहा गया है.  

वहीं ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस शिविर को स्थगित करने की जानकारी उसी दिन देकर जारी की गई. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया की 18 को मौखिक आदेश किया गया था लेकिन 18 और 19 जनवरी को अवकाश होने कारण 20 जनवरी को सुबह स्थगित करने  का आदेश जारी किया गया. जब फिर से शिविर लगाया जाएगा तो सूचना जारी कर दिया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें