चुनाव से पहले देखें अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में इस लिंक के माध्यम से.
छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2020 की तिथि की घोषणा छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा चूका है. पंचायत चुनाव 2020 तीन चरणों में होगी प्रथम चरण 28 जनवरी, द्वितीय चरण 31 जनवरी एवं तृतीय चरण 3 फरवरी 2020 को संपन्न होगा.
उक्त चुनाव तिथि से पहले आप अपने परिवार के सभी सदस्यों जो मतदाता सूची में नाम नीचे दिए गए लिंक के पर क्लिक करके आसानी से देख सकते है.
मतदाता सूची में नाम देखने के लिए पहले आपको http://election.cg.nic.in/voterlist/Default.aspx इस लिंक पर जाना है. इसके बाद अपने जिला को सलेक्ट करे उसके बाद अपने विधान सभा को चयन करेके मतदान केन्द्र की सूची पर क्लिक करना है.
जिसके बाद कैप्चा कोड एवं सम्बंधित विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रो की सूचि ग्राम वार प्रदर्शित होगी. अपने गांव के सूची देखें को क्लीक करने से पहले आपको पहले ऊपर दिए कैप्चा कोड को सावधानी पूर्वक सही-सही भरना होगा. कैप्चा कोड भरने के बाद अपने गांव की सूची को सलेक्ट कर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है.