पथरला में धान खरीदी केन्द्र में मारपीट व गाली गलौच होने का म... - CG Sandesh

पथरला में धान खरीदी केन्द्र में मारपीट व गाली गलौच होने का मामला हुआ काउंटर

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पथरला में धान खरीदी केन्द्र में मारपीट व गाली गलौच होने पर लव कुमार पटेल ग्राम तिलकपुर की शिकायत के बाद कुंज बिहारी चौधरी की शिकायत भी पुलिस में दर्ज की गई है. कुंज बिहारी चौधरी ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को करीब 09-10 बजे के बीच मे वह धान बेचने ग्राम पथरला सोसायटी गया था और उसके पास टोकन भी था. जहाँ उसे फड प्रभारी द्वारा कहा गया कि लव कुमार पटेल ने शिकायत किया है जिससे आपका धान खरिदी नही होगा जिससे वह धान उठा कर घर ले गया. इसके बाद पुनः करीब 12.00 बजे वह सोसायटी ग्राम पथरला में आकर लव कुमार को शिकायत का कारण पूछा तो लव कुमार ने कहा कि मै तेरा शिकायत क्यो करूंगा और हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसकी शिकायत पर  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

शिकायत करना पड़ा महंगा, धान खरीदी केन्द्र में हुई मारपीट, मामला दर्ज


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें