छुरा पुलिस के हाथ लगी बांग्लादेशी घुसपैठी  - CG Sandesh

छुरा पुलिस के हाथ लगी बांग्लादेशी घुसपैठी

अभी देश मे नागरिकता संशोधन जैसे अहम बिल का विरोध खत्म नही हुआ, कि इस बीच छुरा थाना प्रभारी के के वर्मा के निरीक्षण और सजगता के परिणाम स्वरूप 21 जनवरी 2020 मंगलवार को, छुरा थाना के कोठीगाँव से 1 संदिग्ध बंगालीभाषी व्यक्ति पकड़ा गया। जब थाना में उनकी बातचीत बंगाली भाषा के जानकार से कराया गया, तब चौकाने वाली बात सामने आई कि उसका परिचय एक बांग्लादेशी घुसपैठिये से हो रही है, जो अपना नाम मोहम्मद जहांगीर आलम, पिता स्व. अमीरुद्दीन शेख, पता ग्राम नीलाम्बर पट्टी, पोस्ट ऑफिस यूनियन चंदौहोर , थाना सिंगैर, जिला मणिकगंज, बांग्लादेश का निवासी है। इस व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट या वीज़ा, और किसी प्रकार का पहचान पत्र नही होने के कारण थाना छुरा, जिला गरियाबंद, भारत क्षेत्र में भ्रमण करते पाए जाने पर संदेही का कृत्य धारा सदर विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 का अपराध करना पाया गया। जिस पर थाने में एफ आई आर कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें