दोबारा गिनती में एक वोट हुआ रिजेक्ट तो जीत से दुर रह गए प्रत्याशी, टाई होने के बाद अब होगा लाटरी सिस्टम..
एक-एक वोट कितना महंगा पड़ सकता है, कल सरपंच चुनाव में मतदान के गिनती के बाद सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदूढार में पता चला. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत केंदूढार में सरपंच पद के लिए 3 महिलाएं खड़ी हुई थी, ग्राम पंचायत को सरपंच पद के लिए महिला वर्ग का आरक्षण था.
लेकिन कल मतदान के बाद जब वोट का गिनती हुई तो सबसे ज्यादा पार्वती सिदार को 326 मतदान प्राप्त हुए दूसरी प्रत्याशी पार्वती बरिहा को 324 मतदान जबकि तीसरी प्रत्याशी गौरी बाई बरिहा को 299 वोट मिले.
इस प्रकार पहली प्रत्यशी पार्वती सिदार 2 मत से विजय हो चुकी थी, सूत्रों ने बताया की प्रतिद्वंदी प्रत्यशी पार्वती बरिहा और उसके समर्थकों ने दोबारा गिनती की मांग की जिसके बाद दोबारा गिनती किया गया तो बड़ा दिलचस्प ही मामला सामने आया. दोबारा गिनती करने के बाद सरपंच पद के चुनाव के रिजल्ट ही बदल गया जीते हुए प्रत्यशी पार्वती सिदार का एक वोट रिजेक्ट हो गया जिसके बाद एक वोट रिजेक्ट होते ही 326 वोट से 325 वोट हो गया.
वहीं दूसरी प्रत्यशी पार्वती सिदार को 324 वोट मिले थे, जबकि दोबारा गिनती के बाद एक वोट बढ़ गया जिसके उनका वोट 325 वोट हो गया. इस प्रकार से दोबारा गिनती में जीते हुए प्रत्याशी का एक मतदान कम और हारने वाले प्रत्याशी का एक वोट बढ जाने के कारण चुनाव का रिजल्ट टाई हुआ औऱ वही अब मामला बराबर होने के बाद नियमानुसार लाटरी सिस्टम के बाद चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा.