जिले को कुष्ठमुक्त बनाने की शपथ - CG Sandesh

जिले को कुष्ठमुक्त बनाने की शपथ

गरियाबंद 30 जनवरी 2020 - राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आज जिले को कुष्ठमुक्त बनाने की शपथ ली गई। अपर कलेक्टर श्री के.के. बेहार ने जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने की शपथ दिलाई। शिवम काॅलेज आॅफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर कुष्ठ उन्मूलन हेतु संदेश दिया। अपर कलेक्टर श्री के.के. बेहार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर कुष्ठमुक्त हो चुके महिला एवं पुरूष को शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने कुष्ठ रोगियों को खोजने, कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के साथ कोई भेदभाव नहीं करने और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देने तथा उन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए अपना योगदान देने की शपथ लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नवरत्न, डीपीएम, कुष्ठ उन्मूलन प्रभारी एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें