मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बाह्य मूल्यांकन ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बाह्य मूल्यांकन में 70 शिक्षार्थी सफल सफाईकर्मी एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं परीक्षा में हुई सम्मिलित

गरियाबंद 30 जनवरी 2020/कलेक्टर श्याम धावड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के मार्गदर्शन में मख्यमंत्री शहरी साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आठवॉ एवं नौवॉ बैच का ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन जिला पंचायत के कम्प्यूटर कक्ष में संपन्न हुआ। आठवॉ बैच मे 37 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 35 शिक्षार्थी सफल एवं 02 शिक्षार्थी असफल रहे। इसी प्रकार नौवें बैच मे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य शामिल हुए। इस बैच मे 36 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 35 शिक्षार्थी सफल एवं 01 शिक्षार्थी असफल रहा। डी.पी.ओ. श्री लालाराम देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता केन्द्र में 15 से 60 वर्ष के शहरी महिला-पुरूषों को डिजिटल साक्षर बनाया जा रहा है। जिससे कम्प्यूटर नेट, ऑनलाईन पैसा ट्रॉसफर, ऑनलाईन गैस सिलेंडर भराना, ऑनलाईन बैंक खाता खोलना, मनी ट्रॉसफर के प्रयोग को सिखाया जा रहा है।

ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन में कम्प्यूटर से संबंधित प्रश्न, श्रेष्ठ पालकत्व, आत्मरक्षा, दैनिक मूल्य से संबंधित प्रश्न पूछे गये। ज्ञात है कि मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता केन्द्र में चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता नैतिक मूल्य, श्रेष्ठ पालकत्व, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिये जाते है। नवाचारी कार्यक्रम गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ में 15 से 60 आयु समुह के डिजिटल असाक्षरों के प्रशिक्षित ई एजुकेटर द्वारा 01 माह में डिजिटल उपकरणों का उपयोग करना सिखाया जाता है। डिजिटल साक्षरता के अंतर्गत कम्प्यूटर, मोबाईल सहित डिजिटल डिवाइस को चलाना, कम्प्यूटर के पुर्जे का उपयोग मोबाईल फोन का उपयोग टेबलेट की जानकारी और उपयोग ईटरनेट का उपयोग, ई-मेल का परिचय, सोशल मिडिया फेसबुक ट्वीटर व्हाटसप का उपयोग करना बता जाता है।

विभिन्न सेवाओं का ऑनलाईन भुगतान, ऑनलाईन बंैकिंग रेल, बस टिकट बुक कराना, मोबाईल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान करना, ऑनलाईन फार्म भरना सिखाया जाता है। विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों में पावर पाइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। शिक्षार्थीयों का ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन छत्तीसगढ़ इन्फोटेक सोसायटी चिप्स के माध्यम से संपन्न किया गया है। ऑनलाईन बाह्य मूल्यांकन में मुख्य रूप से जिला परियोजना अधिकारी श्री लालाराम देवांगन, सहायक जिला परियोजना अधिकारी डॉ. अखिलेश खरे, श्री पालसिंह ठाकुर, कु. खुशबू साहू ई- एजुकेटर एवं श्री नीरज कुमार व उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें