पंचायत चुनाव मे 100 वोट रिजेक्ट के बाद 2 वोट से हारा सरपंच प्रत्याशी, दोबारा गिनती के लिए लगाता रहा गुहार, नही माने तहसीलदार तो पहुँचा कलेक्टर ऑफिस आवेदन देने.
मामला सरायपाली जनपद पंचायत क्षेत्र का है, जहाँ सरपंच प्रत्याशी वीरेन्द्र साहू ने बताया की वह ग्राम पंचायत कुसमीसरार से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहा था. सरपंच प्रत्याशी वीरेन्द्र साहू ने बताया की मतदान के दिन जब वोटो का गिनती हुई तो वह 2 वोट से चुनाव हार गया. वीरेन्द्र साहू को कुल 521 वोट मिले.
वही जितने वाले शिव प्रसाद ताला छाप को 523 वोट मिले है, सरपंच पद के प्रत्याशी वीरेन्द्र ने आरोप लगाया है की जो 100 वोट रिजेक्ट किया गया है वह चुनाव चिन्ह के छाप के चलते हुआ है. बताया गया कि चुनाव चिन्ह के रूप में उन्हें टोकरी छाप मिला था जिसके कारण मतदान के समय चिन्ह लगाने पर भी साफ-साफ चिन्ह दिखाई नही देता था.
आरोप लगाया की रात को 8 बजे 40 वाल्ट के ब्लफ के सहारे गिनती किया जा रहा था जिसमे साफ साफ दिखाई भी नही दे रहा था, बताया की ग्राम पंचायत कुसमिसरार में सरपंच पद के लिए 7 लोग चुनाव मैदान में थे, कुल 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
रात को 2 वोट से हारने और 101 वोट रिजेक्ट होने के बाद बूथ अधिकारियों को दोबारा गिनती के लिए प्रत्याशी वीरेन्द्र ने आवेदन दिया लेकिन 2 मतदान केंद्र 222 एवं 224 के जिम्मेदार कर्मचारियो ने दोबारा गिनती के लिए आवेदन नही लिया.
वही 223 के पीठासीन अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र लिया गया लेकिन दोबारा गिनती नही हुआ. जिसके बाद तहसीलदार युवराज कुर्रे को भी दोबारा गिनती के लिए आवेदन दिया गया लेकीन उनके द्वारा भी दोबारा गिनती का आदेश जारी नही किया गया है.
जिसके बाद आज सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमिसरार के सरपंच पद के प्रत्यासी वीरेन्द्र साहू महासमुंद कलेक्टर के पास पहुँचे और तीनों मतदान केंद्रों के वैध एवं अवैध मतपत्रों की दोबारा गिनती करने की माँग की.