त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन - 2019-20 : द्वितीय चरण में शांति... - CG Sandesh

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन - 2019-20 : द्वितीय चरण में शांतिपूर्ण मतदान विकासखण्ड छुरा में 71.85 प्रतिशत मतदान, कलेक्टर, एस.पी. ने दूरस्थ मतदान केन्द्र चरौदा, मोंगरा का लिया जायजा.

गरियाबंद 31 जनवरी 2020/गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 द्वितीय चरण में 31 जनवरी को जनपद पंचायत छुरा में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान में ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक कुल 71.85 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरूष 75.27 प्रतिशत तथा महिलाओं का मतदान 68.58 प्रतिशत रहा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम धावड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चरौदा, मोंगरा, खरखरा और रानीपरतेवा में चल रहे मतदान प्रक्रिया का जाजया लिया। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों से निर्धारित अवधि 3 बजे के पश्चात छुटे हुए मतदाताओं को टोकन जारी कर मतदान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से मतदान प्रतिशत की जानकारी भी ली। द्वितीय चरण के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न मतदान के लिए उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। तृतीय चरण का मतदान 3 फरवरी को जनपद पंचायत फिंगेश्वर और देवभोग में सम्पन्न होगा।




अन्य सम्बंधित खबरें