कोरोना वायरस -लक्षण एवं बचाव, लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच करवाए
गरियाबंद 31 जनवरी 2020/ चीन सहित विष्व के अनेक देषो में तेजी से फैल रहे 2019 नावेल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों तथा मृतको की सख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीमारी से बचाव तथा रोकथाम हेतु सभी देषों में विषेष प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. आर. नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक नया वायरस (विषाणु) जो पहली बार चीन की हुबोई प्रांत के वुहान शहर में पाया गया। इसे नाॅवेल या नया इसलिए कहा गया है क्योकि इसकी पहचान इससे पहले कभी नहीं की गई थी, केवल लक्षणों के आधार पर ही इसका उपचार किया जा सकता है।
कोरोना वायरस के प्रांरंभ में चीन के वुहान शहर में संक्रमित रोगियों का संबंध वहां के सबसे बड़े सीफूड और पषु बाजार से पाया गया, जिससे यह संकेत मिले है कि इस वायरस/विषाणु का स्त्रोत पषु हो सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खाली जगह में छींकने व खांसने से , संक्रमित व्यक्ति के हाथ मिलाने, गले लगाने आदि, व संक्रमित जगह से संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोए अपनी आंख ,मुंह एवं नाक को छूने से हो सकता हैं
कोरोना वायरस के शुरूआती लक्षण पाए गए है जिनमें तीव्र बुखार आना, सिरदर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लने मे तकलीफ खांसी, गले में खराष व सीने में जकड़न हो सकता है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे अपने 28 दिन तक खुद की निगरानी में ध्यान देना है। यदि कोई चीन या अन्य देष, इंटरनेषनल हवाई प्लेटफार्म, व रेल यात्रा किया हो तो अपना चिकित्सकीय जांच स्वास्थ्य संस्थाओं में अवष्य करावें।
कोरोना वायरस के बचाव हेतु संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन एवं साफ पानी से धोएं, बिना हाथ धोएं अपनी आंख, मुंह एव नाक को ना छुएं व संक्रमित समाग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को ना छुए। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाॅच करवाए। जिस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आप हो, उसकी जानकारी समीप के स्वास्थ्यकर्मी को दीजिये।
कोरोना वायरस के बचाव हेतु शासन द्वारा राज्य एवं जिला स्तर द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला सर्वलंेस इकाई में डाॅ. जी.एस. धु्रव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है एवं जिले में सतत् निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के समस्या होने पर जिले के हेल्पलाईन नंबर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. आर. नवरत्न मोबाइल नंबर - 9479005735 व डाॅ. जी.एस. धु्रव मोबाइल नंबर 7587193258 , विकासखण्ड स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं अधिक जानकारी के लिये राज्य के हेल्प लाईन नंबर - 0771-2235091, 9713373165 या टोल फ्री नंबर-104 पर तथा से संपर्क किया जा सकता है।