जब कलेक्टर - एसपी ने रानीपरतेवा के बाजार में खरीदी साग-भाजी - CG Sandesh

जब कलेक्टर - एसपी ने रानीपरतेवा के बाजार में खरीदी साग-भाजी

गरियाबंद 31 जनवरी 2020/ गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं एसपी श्री एमआर आहिरे आज अपने भ्रमण के दौरान अचानक सप्ताहिक बाजार रानी परतेवा में उतरकर सब्जी खरीदने लगे । बाजार में लोगों का आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। निरीक्षण के दौरान गुजरते हुए जब अधिकारियों ने देखा कि यहां बाजार लगा है, तो उनसे रहा नहीं गया और गाड़ी रूकवाकर बाजार में सब्जी खरीदने लगे।

कलेक्टर श्री धावड़े ने प्रति सप्ताह शुक्रवार को लगने वाले बाजार में देशी पद्धति से उगाए टमाटर, सेमी, मूली, मिर्ची, मेथी, भाटा, गोभी और करेला खरीदी। एसपी श्री आहिरे ने भी हल्दी, भाजी और टमाटर की खरीदारी की। जिले के उच्च अधिकारियों को इस तरह आम व्यक्ति की तरह खरीदारी करते हुए देख लोग सुखद आश्चर्य ब्यक्त कर रहे थे ।आज छुरा विकासखण्ड में मतदान निरीक्षण के दौरान लौटने के समय अधिकारियों ने सप्ताहिक बाजार आम नागरिक की तरह सब्जी खरीदी।

यहां सब्जी बेचने के लिए आयी पुन्नी बाई ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है कि पहली बार जिले के दो बड़े अधिकारी आम व्यक्ति की तरह मुझसे सब्जी खरीदे हैं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है। रानीपरतेवा की ही सब्जी विक्रता जानकी बाई और केकती बाई से कलेक्टर ने कुम्हड़ा और गोभी खरीदी। बाजार में फल्ली, चना ,मुर्रा बेचने आये घनश्याम निषाद ने कहा कि वे शुरू में कलेक्टर साहब को पहचान नही रहे थे क्योंकि वे सहज रूप से छत्तीसगढ़ बोली में बात कर रहे थे। उनके हाव भाव से बिल्कुल भी नही लगा कि वे कलेक्टर साहब हैं। वहीं बाजार में अन्य ग्रामीणों ने भी कलेक्टर और एसपी के इस ब्यवहार पर खुशी जताते हुए कहा कि अधिकारी हो तो ऐसा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें