राजिम माघी पुन्नी मेला : कलेक्टर, एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
गरियाबंद 31 जनवरी 2020/आगामी 9 फरवरी से 21 फरवरी तक त्रिवेणी संगम के तट पर लगने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने आज शाम कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे राजिम पहुंचे। उन्होंने मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री धावड़े ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के मद्दे नजर पेवर ब्लाक नहीं बिछाये जायेंगे। सड़कों पर सामग्री लाने-ले जाने के लिए बैल गाड़ी का प्रयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि माघी पुन्नी मेला की तैयारी युद्ध स्तर पर किया जाए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री जी.डी. वाहिले, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एम.आर. जाटव, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आर.आर. ध्रुव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अन्य सम्बंधित खबरें