तृतीय चरण का पंचायत निर्वाचन विकासखण्ड फिंगेश्वर एवं देवभोग में 3 फरवरी को
फिंगेश्वर में एक लाख 6 हजार 636 मतदाता एवं देवभोग 67 हजार 601 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
कलेक्टर एसपी ने किया देवभोग मतदान सामग्री केंद्र का निरीक्षण
मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
गरियाबंद 02 जनवरी 2020/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत तृतीय और अंतिम चरण के चुनाव में जनपद पंचायत फिंगेश्वर एवं देवभोग में निर्वाचन सम्पन्न होगा। निर्वाचन की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं एसपी श्री एम.आर आहिरे शनिवार को देवभोग पहुंचे। तृतीय चरण के मतदान में फिंगेश्वर के कुल 72 ग्राम पंचायत अंतर्गत 97 गांवों के एक लाख 6 हजार 636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 53 हजार 412 पुरूष व 53 हजार 224 महिला मतदाता मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में मतदान केन्द्रों की संख्या 228 है। जिसमें 57 संवेदनशीलएवं 171 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत देवभोग के कुल 54 ग्राम पंचायत अंतर्गत 93 गांवों के 67 हजार 601 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 33 हजार 551 पुरूष व 34 हजार 50 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत देवभोग में मतदान केन्द्रों की संख्या 138 है। जिसमें 20 संवेदनशील और 118 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत तृतीय चरण में जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए भी मतदान होगा। मतदान पश्चात मतों की गणना भी की जायेगी।
कलेक्टर एसपी ने किया मतदान सामग्री केंद्र का निरीक्षण
कलेक्टर एवं एसपी ने शनिवार शाम देवभोग के शासकीय उमा विद्यालय पहुंचकर 3 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारी का जायजा लिया । अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम का भी अवलोकन किया।
यहां देवभोग में 10 सेक्टर के माध्यम से 138 मतदान दल और 10 रिजर्व दल बनाये गए हैं। सामग्री का वितरण कल सुबह 7 बजे से होगा। इस दौरान प्रेक्षक श्री नरेन्द्र पाण्डेय, एसडीएम भूपेन्द्र साहू मौजूद थे।