गरियाबंद : जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता अब 5 फरवरी को
गरियाबंद
01 फरवरी 2020/जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के तत्वधान में
जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अब 5 फरवरी को होगा। गौरतलब है कि
पहले यह आयोजन 4 फरवरी को आयोजित होना था। प्रतियोगिता में महिला वर्ग के लिए कुल
दूरी 10 किलोमीटर एवं पुरूष वर्ग के लिए कुल दूरी 20 किलोमीटर नियत की गई है। जिला
स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 05 फरवरी को शासकीय बालक प्राथमिक शाला गरियाबंद से मैराथन
दौड़ प्रातः 7ः30 बजे से प्रारम्भ होकर महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर कोदोबतर रोड तक
जाकर तथा पुरूष वर्ग हेतु 10 किलोमीटर ग्राम बारूका तक जाकर वापस शासकीय बालक
प्राथमिक शाला गरियाबंद के प्रांगण में मैराथन दौड़ समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता
में महिला एवं पुरूष दोनों वर्गाें के लिए नगद पुरस्कार राषि प्रथम 5 हजार रूपये, द्वितीय 2500 रूपये, तृतीय 1500 रूपये, चतुर्थ 1000 रूपये, पंचम 500 रूपये तथा छटवां से दसवां
स्थान तक 250-250 रूपये की नगद राषि प्रदान की जावेगी। जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में
विकासखण्ड मैराथन में चयनित विजेता प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
उपरोक्त चयनित
प्रतिभागियों के अतिरिक्त जो भी इच्छुक महिला/पुरूष प्रतिभागी दौड़ में सीधे भाग ले
सकते हैं। मैराथन दौड़ में पुरूष एवं महिला दोनों में आयु बंधन नहीं है। प्रतिभागी
को जिला गरियाबंद का निवासी होना अनिवार्य है। मैराथन दौड़ में किसी प्रकार की
जोखिम/घटना/दुर्घटना के लिए प्रतिभागी स्वयं जिम्मेदार होगा एवं किसी प्रकार की
क्षतिपूर्ति हेतु विभाग पर दावा नहीं करेगा। जिला स्तर पर दौड़ में सीधे भाग लेने
वाले प्रतिभागी दिनांक 04 फरवरी 2020 को शाम 4ः00 बजे तक नोडल अधिकारी, श्री संजीव साहू, मो.-8959886666 एवं नंदकिशोर बान्दे, सहायक ग्रेड-03, मो.-6261590400 के पास उपस्थित होकर
अपना पंजीयन करवाकर चेस्ट नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तर पर विजेता
प्रतिभागियों को राष्ट्रीय हाॅफ मैराथन दौड़ रायपुर के आयोजन में सम्मिलित किया
जावेगा।