सुबह तालाब में डूबने से सेमलिया के एक ग्रामीण लापता, गोताखोर... - CG Sandesh

सुबह तालाब में डूबने से सेमलिया के एक ग्रामीण लापता, गोताखोर की टीम भी हुई खोजने में नाकाम.

आज सुबह सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमलिया में 45 वर्षीय रुद्र मणि राणा अचानक तालाब में डूबकर कहीं लापता हो गया है, मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से ढूंढने की कोशिश गई लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर महासमुंद से गोताखोर की टीम को बुलाया गया.

महासमुंद से पहुंची हुई गोताखोर की टीम लापता व्यक्ति को खोजने में नाकाम हो गई, जिसके बाद रायपुर से गोताखोर की टीम बुलाई गई है. लेकिन लगभग 1:00 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बावजूद भी अब तक रायपुर से गोताखोरो की टीम नहीं पहुंची थी.

सुबह से लापता व्यक्ति को निकालने सरायपाली पुलिस ग्रामीणों के मदद से खोजने जुटा हुआ है, लेकिन देर शाम 6 बजे तक तालाब के पास लापता व्यक्ति का कुछ पता चला है.

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी बलौदा ने बताया की 12 घण्ठा बीत जाने के बाद भी रुद्र कुमार राणा नही मिला है, सूबह से ग्रामीणों के मदद से तालाब के पास से लापता व्यक्ति को तालाब के अंदर ढूंढा जा रहा है.

चौकी प्रभारी ने कहा की अभी कुछ कहा नही जा सकता है, लापता व्यक्ति को मृत्यु होना भी नही कहा जा सकता. बताया की कई तालाब के पास सिर्फ चिल्लाने की आवज सुने हैं लेकिन किसी के साफ-साफ डूबते हुए देखने की बात सपष्ट सामने नही आई है.

वही तालाब के पास लापता व्यक्ति के कपड़े भी मिले है, तलाश जारी है मिलने के बाद ही साफ साफ कहा जा सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें