रायपुर से आई गोताखोरों की टीम ने सेमलिया से निकाला रुद्रमणी ... - CG Sandesh

रायपुर से आई गोताखोरों की टीम ने सेमलिया से निकाला रुद्रमणी का शव, हत्या या आत्महत्या हो रही जाँच.

कल  सुबह सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमलिया में 45 वर्षीय रुद्रमणी राणा अचानक तालाब में डूबकर कहीं लापता हो जाने के बाद उसके शव को बहार रायपुर से आई गोताखोर की टीम ने निकाला है. शव को रायपुर की टीम द्वारा आज सुबह 8 बजे निकला गया है.

शव के निकाले जाने के बाद इसके हत्या या आत्महत्या की पुष्टि अब तक पुलिस ने नहीं की है, थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से जो सुसाइड नोट मिला है उसे देखकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. सुसाइड नोट में ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया है और यह सुसाइड नोट की हेंड राइटइंग मृतक की है या नहीं इस बात की अभी जाँच की जाएगी और अगर आत्महत्या है तो उसके कारण की जाँच की जाएगी.

गौरतलब है कि महासमुंद से पहुंची हुई गोताखोर की टीम द्वारा लापता व्यक्ति को खोजने की काफ़ी कोशिश की गई जिसमे नाकाम रहने पर,  रायपुर से आई गोताखोर की टीम ने आज सुबह तालाब में लापता हुए व्यक्ति को निकाला.

वहीं लापता हुए व्यक्ति को किसी के साफ-साफ डूबते हुए नहीं देखा था लेकिन तालाब के पास सिर्फ चिल्लाने की आवाज सुना गया हैं. और तालाब के पास लापता व्यक्ति के कपड़े भी मिले है.  बहरहाल मामले में पुलिस जाँच कर रही है जिसके बाद ही मामले में हत्या या आत्महत्या का खुलाशा किया जा सकेगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें