हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में टेलीकाउंसीलेशन एवं टेलीमेडिसीन की सुविधा
गरियाबंद 03 फरवरी 2020/ गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में टेलीकाउंसीलेशन एवं टेलीमेडिसीन की प्रक्रिया हेतु विगत दिवस चिकित्सा अधिकारी, सहायक चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड डाटा प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विडियो कान्फें्रसिंग से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा कम्प्युटर एवं लैपटाॅप से उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं से सलाह एवं परामर्श हेतू टेलीकाउंसीलेशन एक माध्यम है, जिसमें उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ विशेषज्ञों से ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आवश्यक्तानुसार मरीजों को उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु सलाह दी जाती है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधा को उच्च स्तरीय और हाईटेक बनाया जायेगा। वर्तमान में यह प्रक्रिया समस्त संचालित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में किया जाना है। प्रथम प्रायोगिक तौर पर जिला चिकित्सालय गरियाबंद में टेलीकाउंसीलेशन के माध्यम से बारूका, खड़मा एवं कोचबाय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के 04 मरीजों को डाॅ. हरीश चैहान द्वारा चिकित्सा सलाह प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नवरत्न से मिली जानकारी अनुसार उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से डाॅ. सुरेन्द्र पामभोई (संयुक्त संचालक-एचआर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), श्री आनंद साहू (राज्य कार्यक्रम प्रबंधक), डाॅ. नरेन्द्र साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नवरत्न एवं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. जी.एल. टंडन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. रीनालक्ष्मी उपस्थित थे।