ईलाज की राह हुई आसान, अब आपका राशन कार्ड बनेगा पहचान - CG Sandesh

ईलाज की राह हुई आसान, अब आपका राशन कार्ड बनेगा पहचान

गरियाबंद 05 फरवरी 2020/ राज्य शासन ने लोगों को बड़ी सहुलियत देते हुए ईलाज के लिए सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को 5 लाख रूपये तक एवं शेष अन्य सभी राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपये तक प्रतिवर्ष निर्धारित चिकित्सा पैकेजों के माध्यम से निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है। सी.एम.एच.ओ डाॅ. एन.आर नवरत्न से प्राप्त जानकारी अनुसार मरीज व उनके परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने पर राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा। आधार कार्ड नहीं होनें पर अन्य कोई भी एक शासकीय पहचान पत्र जैसे वोटर आई0डी0, ड्राईविंग लायसेंस ,पेन कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र ,विवाह प्रमाण पत्र इत्यादि राशन कार्ड के साथ लेकर जाना होगा। पहचान पत्र के लिए योजना में शामिल जिले के सभी परिवारों को स्मार्ट कार्ड पर निर्भर नहीं रहना होगा। राशन कार्ड के अलावा सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना-2011 के हितग्राहियो को योजना का लाभ पूर्ववत आयुष्मान योजनांतर्गत 5 लाख रूपये तक प्रतिवर्ष मिलता रहेगा।

डाॅ0 खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना लागू होनें से पूर्व अस्पतालों व कि-ओस्क सेन्टर में बनाये गये ई-कार्ड से भी ईलाज यथावत जारी रहेगा। योजनांतर्गत ई-कार्ड निःशुल्क बनाकर प्रदाय किया जावेगा। जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों के शासकीय चिकित्सालयों में ई-कार्ड बनाने हेतु कि ओस्क सेेंटर स्थापित किया गया है। जहाॅ पर कि-ओस्क आॅपरेटर द्वारा हितग्राही का तत्काल ई-कार्ड निःशुल्क बनाकर प्रदाय किया जावेगा। योजनांतर्गत ई-कार्ड पूर्व से बनाकर रखने की आवश्यकता नहीं है। मरीजों की सहायता हेतु प्रत्येक पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कोआर्डिनेटर रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी/शिकायत हेतु निकटतम् स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा टोल फ्री नंबर 104 से संपर्क किया जा सकता है।पंजीकृत अस्पताल में भी बनेगा ई-कार्ड निःशुल्क डाॅ0 खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु अब मरीज व उनके परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने पर राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा। आधार कार्ड नहीं होने पर अन्य कोई भी एक शासकीय पहचान पत्र राशन कार्ड के साथ लेकर जाना होगा। अस्पताल में उपस्थित कोआॅर्डिनेटर द्वारा बी0आई0एस कर मरीज का ई-कार्ड तत्काल बनाकर प्रदाय किया जावेगा। योजनांतर्गत ई-कार्ड पूर्व से बनाकर रखन की आवश्यकता नहीं है। परिवार को योग्यता के आधार पर 5 लाख रूपये या 50 हजार रूपये तक का निःशुल्क ईलाज पंजीकृत शासकीय व निजी चिकित्सालय में प्रदाय किया जावेगा। जिले में कुल 20 शासकीय एवं 04 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। डाॅ. खूबचंद बघेल सहायता योजना का लाभ वर्तमान में जिले के शासकीय चिकित्सालय अंतर्गत जिला चिकित्सालय गरियाबंद, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों-कौन्दकेरा, कोचवाय, खड़मा, अमलीपदर, उरमाल, झरगांव, रसेला कोपरा, कोसमी, पिपरछेड़ी, पाटसिवनी, मड़ेली, पाण्डुका, जामगांव पर प्रदाय किया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें