जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन - CG Sandesh

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन

गरियाबंद 05 फरवरी 2020/जिला मुख्यालय गरियाबंद में आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त दौड़ प्रातः 7ः30 बजे शासकीय बालक प्राथमिक शाला से प्रारंभ हुआ। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के तत्वधान में आयोजित इस दौड़ में महिला वर्ग के लिए कुल दूरी 10 कि.मी. एवं पुरूष वर्ग के लिए कुल दूरी 20 कि.मी. नियत की गई थी। मैराथन दौड़ महिला वर्ग हेतु 5 कि.मी. कोदोबतर रोड तक जाकर तथा पुरूष वर्ग हेतु 10 कि.मी. ग्राम बारूका तक जाकर वापस शास. बालक प्राथ. शाला गरियाबंद के प्रांगण में मैराथन दौड़ समाप्त हुई। उक्त प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 81 तथा महिला वर्ग मंे 59 धावकों ने हिस्सा लिया। जिला मैराथन दौड़ पुरूष वर्ग में प्रथम दिलीप भुंजिया छुरा, द्वितीय दिनेश कुमार फिंगेश्वर, तृतीय लोकेश धु्रव मैनपुर, चतुर्थ पूनम ठाकुर मैनपुर, पंचम रोशन छुरा, षष्टम तेजेश्वर मैनपुर, सप्तम प्रहलाद पटेल फिंगेश्वर, अष्टम मुकेश मैनपुर, नवम शैलेन्द्र गरियाबंद एवं दशम सचिन कुमार गरियाबंद रहा।

महिला वर्ग में प्रथम कु. शांता धु्रव गरियाबंद, द्वितीय कु. प्रमिला बघेल देवभोग, तृतीय कु. पूजा छुरा, चतुर्थ कु. यामिनी नेगी मैनपुर, पंचम कु. कोमेश्वरी धु्रव मैनपुर, षष्टम कु. हेमलता मरकाम मैनपुर, सप्तम कु. सुनीता मैनपुर, अष्टम कु. प्रमिला छुरा, नवम कु. पुर्णिमा यादव फिंगेश्वर एवं दशम कु. पुर्णिमा मैनपुर रही। मैराथन दौड़ में विजेता महिला एवं पुरूष दोनों वर्गाें के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार राषि और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दौड़ के पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह का अयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री वीरू यादव, श्री रतन लाल साहू, श्री सुरेन्द्र सोनटेके, श्री एल. एल. देवांगन, श्री उत्तम कुमार नेताम, श्री संजीव साहू श्री यू. के. नेताम, रेवेनद्र दीक्षित छुरा, श्री एन. के. वर्मा, गिरधर ठाकुर, गिरीश शर्मा, नलिनी सोनकुंवर, छन्नू सिन्हा, विजय सिन्हा, नंदकिशोर बान्दे, दानवीर साहू, लोकेश धु्रव, लुकेश्वर प्रधान, प्रदीप सेन, सुनील देशलहरे, जीतू सेन, गौतम ठाकुर, सुन्दरलाल कश्यप सहित नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें