राजिम माघी पुन्नी मेला में लगाई गई दण्डाधिकारी ड्यटी
गरियाबंद 05
फरवरी 2020/जिले के तहसील राजिम में आयोजित माघी पुन्नी मेला के दौरान
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री
श्याम धावड़े द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए अधिकारियों की दण्डाधिकारी ड्यूटी लगाई
गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं कार्यपालिक
दण्डाधिकारी राजिम श्री जीडी वाहिले को सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल हेतु दण्डाधिकारी
ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं कार्यपालिक
दण्डाधिकारी गरियाबंद श्री ज.ेआर. चैरसिया को महानदी आरती , तहसीलदार श्री ओपी वर्मा को मुख्य मंच, डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद श्री निर्भय साहू को
कुलेश्वर महादेव मंदिर, तहसीलदार
गरियाबंद श्री राकेश साहू को मुख्य मंच व्हीआईपी द्वार (नीचे), अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं कार्यपालिक
दण्डाधिकारी मैनपुर श्रीमती अंकिता सोम को मुख्य मंच व्हीआईपी द्वार (ऊपर),
डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद श्रीमती ऋषा ठाकुर को
राजीव लोचन मंदिर (अंदर) तथा नायब तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे को विश्राम गृह
राजिम के लिए दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार
उक्त अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम के सम्पर्क स्थापित कर कार्य सम्पादित
करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद कानून एवं शांति
व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।