news-details

विधायक किस्मतलाल नन्द ने वायलिन पर मिलाया अरपा पैरी के धार का सुर देखिए वीडियो.

सरायपाली के विधायक किस्मतलाल नन्द संगीत प्रेमी भी निकले, विधायक ने स्वयं आज वायलिन पर अरपा पैरी के धार पर स्वर मिलाए. जिसके बाद विधायक के फैन वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर रहे है. जिसके चलते विधायक की सराहना की जा रही है.

ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा डॉ.. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ को राज्य गीत घोषित किया गया है. राज्य गीत का गायन सभी शासकीय कार्यक्रमों के प्रारंभ में किए जाने का निर्देश भी जारी किया गया है.

राज्य गीत निम्नानुसार हैः-

‘‘अरपा पइरी के धार महानदी हे अपार,

इन्द्राबती ह पखारय तोर पइँया।

महूँ पाँव परँव तोर भुइँया,

जय हो जय हो छत्तिसगढ़ मइया।।

सोहय बिन्दिया सही घाते डोंगरी, पहार

चन्दा सुरूज बने तोर नयना,

सोनहा धाने के संग, लुगरा के हरियर रंग

तोर बोली जइसे सुघर मइना।

अँचरा तोरे डोलावय पुरवइया।।

(महूँ पाँव परँव तोर भुइँया, जय हो जय हो छत्तिसगढ़ मइया।।)




अन्य सम्बंधित खबरें