जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का सम्मिलन ... - CG Sandesh

जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का सम्मिलन 14 फरवरी को

गरियाबंद 06 फरवरी 2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्मिलन के आयोजन हेतु 14 फरवरी की तिथि नियत की गई है। ज्ञात है कि पूर्व में यह सम्मिलन 17 फरवरी को नियत किया गया था। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने बताया कि शासन के आदेशानुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन एवं सदस्यों को सूचना जारी करने हेतु संशोधित समय-सारिणी प्राप्त हुआ है, जिसके अनुसार सूचना जारी करने हेतु 7 फरवरी तथा निर्वाचन के सम्मिलन हेतु 14 फरवरी नियत की गई है। उन्होंने बताया कि विहित प्राधिकारी द्वारा निर्वाचन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए नव निर्वाचित सदस्यों को 7 फरवरी 2020 को जारी की गई सूचना की प्रति प्राप्त होने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा 14 फरवरी को सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधि सम्मत सम्पूर्ण कार्यवाही किया जायेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें