जिला पंचायत के सदस्यों का निर्वाचन परिणाम घोषित
गरियाबंद 06 फरवरी 2020/ कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) श्री श्याम धावड़े द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 90 के उपबंध के अनुसार जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की घोषण की गई है। जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक-01 से श्रीमती मधुबाला मनहरण रात्रे, क्षेत्र क्रमांक-02 से श्री रोहित साहू, क्षेत्र क्रमांक-03 से श्री चन्द्रशेखर साहू, क्रमांक-04 से श्रीमती केसरी ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक-05 से श्रीमती लक्ष्मी अरूण साहू, क्षेत्र क्रमांक-06 से श्री फिरतुराम कंवर, क्षेत्र क्रमांक-07 से श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, क्षेत्र क्रमांक-08 से श्री संजय नेताम, क्षेत्र क्रमांक-09 से श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक-10 से श्रीमती धनमती यादव एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से श्रीमती शंकुतला देशबंधु नायक निर्वाचित हुए है।