राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खेल-कूद बाटी, भांवरा, बिल्लस, गोंटा सहित अन्य खेल होंगे आकर्षण के केन्द्र
गरियाबंद 06 फरवरी 2020/ राजिम माघी पुन्नी मेला में इस बार भी छत्तीसगढ़ी पारम्परिक खेल-कूल आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक और प्राचीन खेल, भांवरा, बाटी, बिल्लस, फुगड़ी, तिरी-पासा, पौसम पा, लंगड़ी, गोंटा, पित्तुल, फल्ली और नून जैसे खेलों की खनक गुजेंगी। ज्ञात है कि इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 9 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप मेला स्थल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों द्वारा पारम्परिक खेल-कूद का प्रदर्शन किया जायेगा। इस संबंध में तैयारी कर ली गई है एवं जिम्मेदारी भी तय किया गया है। प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे इस खेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्रचीन खेलों से लोगों को अवगत करायेंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें