फील्ड ऑफिसर के लिए प्लेसमेंट कैम्प 10 फरवरी को
गरियाबंद 08 फरवरी 2020/जिला रोजगार कार्यालय परिसर
गरियाबंद में 10 फरवरी, सोमवार को
पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस
कैम्प में निजी प्रतिष्ठान नवकिसान बायो प्लांटेक लिमिटेड, तेलीबांधा चैक रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर के 20 पदों पर
भर्ती की जायेगी। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फील्ड ऑफिसर पद
के लिए आयु 20 से 34 वर्ष, न्यूनतम
शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं पास निर्धारित की गई है। इस पद के लिए कार्यस्थल
राजिम, धमतरी, खैरागढ़ एवं धमधा रहेगा। निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता रखने वाले छत्तीसगढ़ के निवासी आवेदक अपने दो
पासपोर्ट साईज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों
की मूलप्रति और उसकी छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन
केन्द्र परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं।
प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर
07706-241269 में संपर्क किया जा सकता है।