प्रेमी के सगाई के दिन लड़की ने दी जान.
विगत दिनों ने बसना थाना अंतर्गत ग्राम दूधिपाली में राइस मिल के पास एक खेत मे एक युवती का शव पेड़ से लटके हुए मिला था. युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
बसना थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को रात लगभग 7 बजे से युवती गायब थी और सुबह 17 तारिख को बड़े ढाबा निवासी मृतक गणेशी पटेल उम्र 23 वर्ष का शव दूधिपाली के एक राइस मिल के पास तिलक राम के खेत में नीम के पेड़ से में लटकते हुए दिखाई दिया. ग्रामीणों ने सुबह शव को फाँसी पर लटकते हुए देखने के बाद बसना पुलिस को जानकारी दिया, जिसके बाद मौके पर पहुँच कर पुलिस ने जांच किया.
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से था, बताया गया कि की युवती लगभग 1 माह पहले भी जहर सेवन कर लिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती जिस लड़के से प्यार करती थी वह लड़का शादी के लिए लड़की देखना चालू कर दिया था जिसके बाद लड़की ने जहर का शेवन कर लिया था.
वही जिस दिन युवती ने फाँसी लगाई उसी दिन लड़की के प्रेमी की सगाई थी. हालांकि पुलिस ने बताया की युवक के साथ प्रेम प्रसंग में जान देने वाली बात का अभी तक पुष्टि नही हुई है.