नगर सैनिकों द्वारा भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण की सफाई
गरियाबंद 19 फरवरी 2020/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश के परिपालन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरसेना के जिला सेनानी के मार्गदर्शन में नगरसेना इकाई के महिला व पुरुष सैनिको द्वारा 19 फरवरी को भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण एवं आस पास की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई पश्चात जिला सेनानी द्वारा अपने जवानों को हमेशा आस पास सफाई रखने संदेश दिया गया। सफाई के दौरान नगरसेना के जिला सेनानी श्री दीपांकुर नाथ, लांस नायक सूरज सोनी, कुलेश्वर साहू, रामलाल साहू, गैंद साहु, जितेंद्र सेन एवं बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सैनिक उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें