हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर नवागढ़ में प्यारी बिटिया दिवस मनाया ग... - CG Sandesh

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर नवागढ़ में प्यारी बिटिया दिवस मनाया गया

गरियाबंद 19 फरवरी 2020/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में चलाये जा रहे गैर संचारी रोग निदान एवं उपचार पखवाड़ा अंतर्गत गरियाबंद विकासखंड के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर नवागढ़ के आश्रित ग्राम कसाबाय में विगत 18 फरवरी को शिशु संरक्षण माह टीकाकरण दिवस के साथ गैर संचारी रोग निदान एवं उपचार पखवाड़ा अंतर्गत प्यारी बिटिया दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों का टीकाकरण कार्य के साथ 30 वर्ष के ऊपर के 28 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच किया गया एवं प्यारी बिटिया दिवस मनाते हुए किशोरी बालिकाओं को उनमें महवारी एवं व्यक्तिगत स्वाच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा देते हुए निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए जलेबी दोड़, कुर्सी दोड़, रंगोली एवं फुगड़ी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, तथा विजेताओं को पुरस्कार भी दी गई। इस कार्यक्रम में श्रीमति रूखमणी पटेल स्वसहायता समूह अध्यक्ष, श्रीमति ललिता नेताम उपाध्यक्ष, श्री ए.आर. यादव, प्रधानपाठक, श्रीमति रामबाई नेताम मितानिन प्रशिक्षिका, श्री गणेश देवागंन ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक तथा शिक्षकगण, मितानिन बहनें श्रीमति बैशाखिन बाई, श्रीमति ताराबाई, श्रीमति हुम्मनबाई एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें