गरियाबंद में एम्बुलेंस 'बीमार', जिम्मेदार ईलाज पर नही दे रहे... - CG Sandesh

गरियाबंद में एम्बुलेंस 'बीमार', जिम्मेदार ईलाज पर नही दे रहे ध्यान, मरीज हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को लेकर खुद को जितनी गंभीर बताती है, प्रशासनिक अमला उतना ही सुस्त नजर आ रहा है. स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी ही एक लापरवाही गरियाबंद जिले में सामने आयी है. जिले के देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 संजीवनी एक्सप्रेस बीते 30 जनवरी से खराब है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी गाड़ी सुधारने को लेकर कोई पहल नहीं की गयी है. जबकि जिम्मेदार अधिकारियों को उसी दिन मामले की जानकारी दे दी गई थी

एम्बुलेंस ठीक नहीं होने का खामियाजा देवभोग के आसपास 50 गांव के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. प्रदेश में 108, संजीवनी एक्सप्रेस, एंबुलेस स्वास्थ्य विभाग की धड़कन बन चुकी है, मगर गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग की इस धड़कन को ठीक करने की महती जरुरत नजर आ रही है. जिम्मेदार मामले में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं


अन्य सम्बंधित खबरें