भुतेश्वर नाथ मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार - CG Sandesh

भुतेश्वर नाथ मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार

गरियाबंद 22 फरवरी 2020/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल भुतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्री के अवसर पर लगने वाले विशाल मेला में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के साथ बुखार, सर्दी खांसी, दर्द, जुकाम, ब्लड प्रेसर, शुगर, और एलर्जी पीड़ित मरिजों का निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। कुछ वाहन दुर्घटना से चोट ग्रस्त मरिजों का भी प्राथमिक चिकित्सा किया गया। मुख्य चिकिस्ता एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. आर नवरत्न ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 132 मरिजों का उपचार कर दवाई दिया गया। जिसमें जिले गरियाबंद के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री जे. आर. चाैरसिया ने भी में अपना ब्ल्ड पे्रशर एवं मधुमेह जांच करवाया। शिविर में श्री के. के. कृषाणु, पर्यवेक्षक, तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती मीना ध्रुव, श्री मनोज चैहान, श्री लिखन सिंह कंवर एवं श्रीमती हेमलता देवांगन ने उपस्थित होकर मरिजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया।


अन्य सम्बंधित खबरें