स्कुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न - CG Sandesh

स्कुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

शा प्रा शाला चनाट के प्रांगड़ में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया। यह खेल प्रतियोगिता 17,18,19 फरवरी 2020 को रामभाठा (चनाट) के सुंदर मैदान में खेला गया था जिसमे 17 प्राथमिक शाला और 6 उच्च प्राथमिक शाला कुल 23 विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर भाग लिया था और खेल बहुत ही रोमांचक तरीके से शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ था। इस उपलक्ष्य में यह समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत चनाट श्रीमती हेमकुँवर रमेश पटेल ने तथा अध्यक्षता श्री J.R.डहरिया सर जी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना ने किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खण्ड बसना के विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्री ललित कुमार देवता सर जी तथा क्षेत्र के नव निर्वाचित पंचायत सदस्य श्रीमती हेमकुमारी प्रेमलाल नायक जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती हेमकुमारी जगेश्वर पटेल जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती अहिल्या शिवनारायण पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दलदली, श्री डोलचंद नायक सरपंच ग्राम पंचायत ढालम, श्री कुंजमन नायक सरपंच ग्राम पंचायत सरकंडा, श्री टप्पूलाल बरिहा सरपंच ग्राम पंचायत रंगमटिया, श्री कार्तिकराम भोई सरपंच ग्राम पंचायत अजगरखार रहे।कार्यक्रम की शुरूवात विधिवत मा सरस्वती माता के चलचित्र पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य, विशिष्ट अतिथि द्वारा पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम की संचालन श्री महेश नायक सहायक शिक्षक शा.प्रा.शाला गढ़गांव ने किया।

कार्यक्रम के शुरूवात में ही इस प्रतियोगिता के मुख्य कर्ता-धर्ता संकुल समन्वयक चनाट श्री रोहित कुमार पटेल सर जी ने अपने छोटे से उद्बोधन में इस प्रतियोगिता को मेला के रूप में कराने के सोच लेकर कराने की बात कहीओ और कहा कि मै अपने संकुल के सभी बच्चों को कोई भी क्षेत्र में शामिल होने से वंछित नही होने दूंगा। इस प्रकार कार्यक्रम को विशिष्ट जनों का प्रेणना दायक भाषण , सांस्कृतिक कार्यक्रम , इनाम वितरण इन सभी को सामंजस्य के साथ कार्यक्रम को नायक सर जी द्वारा आगे बढ़ाया गया।इस कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग के बालिकाओ को 200 मी दौड़ में बिलखण्ड के चांदनी प्रथम, तिलाईदादर के सुमन द्वितीय, गढ़गांव के संजना तृतीय।100मी दौड़ में गढ़गांव बबीता प्रथम, बिलखण्ड के चांदनी द्वितीय, तिलाईदादर के सुमन तृतीय। त्रिटँगी दौड़ में गढ़गांव के अनिता-बबीता प्रथम, सरकंडा के पूजा-सपना द्वितीय, बिलखण्ड के नीलम-सावित्री के जोड़ी ने तृतीय।


बोरा दौड़ में अजगरखार के रुक्मणी प्रथम, बिरनडबरी के नन्दनी द्वितीय, डोंगरीपाली के वर्षा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में बिलखण्ड के चमेली, डोंगरीपाली के मुस्कान, बिरनडबरी के संगीता तृतीय। कुर्सी दौड़ में डोंगरीपाली के हेमप्रभा प्रथम, अजगरखार के गीतांजलि द्वितीय, बिलखण्ड के नीलम तृतीय। चित्रकला में ढालम के मनीषा प्रथम, अजगरखार के रानी द्वितीय व डोंगरीपाली के गीतांजलि तृतीय। रंगोली में डोंगरीपाली के हेमप्रभा प्रथम, चनाट के सीमा द्वितीय व विरेन नगर के आरती तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार और अन्य एकल प्रतियोगिता में भी सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और इनाम भी जीता। सामूहिक खेल में कबड्डी के बालिका वर्ग में गढ़गांव ने प्रथम तो बिरनडबरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही खो खो में बिरनडबरी विजेता बना तो गढ़गांव उपविजेता बना। बालक वर्ग के कबड्डी के विजेता शा प्रा शाला चनाट विजेता बना तो शा प्रा शाला गढ़गांव के टीम उपविजेता बना।


खो खो की बात करे तो बिलखण्ड विजेता और गढ़गांव उपविजेता बना।सामूहिक खेल उच्च प्राथमिक शाला की ओर नजर डाले तो बालक वर्ग में  उच्च प्राथमिक शाला चनाट प्रथम तो उच्च प्राथमिक शाला गढ़गांव द्वितीय रहा। खोखो में  उच्च प्राथमिक शाला बिरनडबरी ने बाजी मारी तो उच्च प्राथमिक शाला अजगरखार उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक शाला बालिका वर्ग के कबड्डी में बिरनडबरी प्रथम व सरकंडा द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो में गढ़गांव ने परचम लहराया तो बिरनडबरी को उपविजेता से संतुष्ट करना पड़ा।

इस प्रकार कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के व्यस्थापक श्री नीलाम्बर नायक सर जी ने सभी उपस्थित मेहमानों, ग्रामजनों, शिक्षकों, स्वीपरों, रसोइया आदि सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और अपने मीठे वाणी से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया। और कार्यक्रम सफलता पूर्वक समाप्त हुआ।इसकी जानकारी रुपानंद साव ने दी।


अन्य सम्बंधित खबरें