कृमिनाशक गोली खिलाने के बात बच्ची की तबियत बिगड़ी
आक्रोशित अभिभावकों ने शिक्षक के साथ किया मारपीट, रिपोर्ट दर्ज कराने संयुक्त शिक्षक संघ पहुंचा बसना थाना.
बसना। स्कूलों के शिक्षक गण शासन के विभिन्न कार्यक्रमों को बिना विरोध के हमेशा पूरा करते आ रहे हैं, जिसके दुष्परिणाम का शिकार आज बसना के नगरीय निकाय के सहायक शिक्षक को भुगतना पड़ा। शासन के स्वास्थय विभाग के कार्यक्रम को गांव के मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को करनी चाहिये उसे आज शा. प्राथ.शाला टिकरापारा बसना के प्रधान पाठक श्रीमति कामायनी दास व रत्ना जगत मेडम के द्वारा कृमिनाशक (एल्बेंडाजोल) गोली बच्चों को खिलाया गया । एक बच्चा गोली खाने के बाद स्कूल में ठीक रहा परन्तु घर जाने के बाद तबियत बिगड़ने लगा। तत्पश्चात उसके परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लेकर गए।
इधर उसी शाम इसी बात को लेकर पार्थी शिक्षक श्री आशीष सोनी जो कि उसी विद्यालय में कार्यरत हैं के घर मे गाली गलौज किया गया फिर सोनी सर बच्ची को हॉस्पिटल देखने आए वहाँ पर मौजूद उनके अभिभावक राजू नायक और उसका भाई किशन नायक निवासी वार्ड क्र तीन बसना ने आशीष सोनी के साथ जूते चप्पल व लात घूंसों से मारपीट किये और जान से मारने की कोशिश की गई.
चूंकि यह घटना अस्पताल परिसर में हो रहा था ऐसे में BMO प्रधान सर् भी मौजूद थे और वो भी धक्का मुक्की के शिकार हुए,उपरोक्त घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही संयुक्त शिक्षक संघ को मिली तत्काल संघ के जिलाध्यक्ष श्री विजय धृतलहरे जी एवम विकास खंड अध्यक्ष श्री नीलाम्बर नायक जी पूरी टीम के साथ मौके पर तत्काल उपस्थित होकर आशीष सोनी जी को सुरक्षा में लेकर थाना में अपराध पंजीबद्ध (एफ आई आर)कराया गया। जिसपर पुलिस ने राजू नायक व किशन नायक के विरुद्ध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना लिया है.
इसके साथ ही संयुक्त शिक्षक संघ बसना के शिक्षकों ने सोनी सर का साथ देते हुए कहा क़ी शासन के इस प्रकार के कार्यक्रम का विरोध करेंगे और कल तक अपराधी को जेल के अंदर नही डाला जाता है तो पूरे स्कूलों में ताला बंदी की जावेगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस बात को लेकर कल संयुक्त शिक्षक संघ बसना के द्वारा जल्द बसना विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं CMO बसना को ज्ञापन सौंपेंगे।