ग्राम पंचायत सालहेझरिया में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
ग्राम पंचायत सालेझरिया के नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच एवं पंचो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के बड़े बुजुर्ग नौजवान एवं माता बहने उपस्थित थे एक गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती संध्या शिव किशोर साहू जी ने ग्राम पंचायत भवन में पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान से शपथ ग्रहण लिया साथ ही उपसरपंच के रूप में उद्धव यादव जी ने भी शपथ ग्रहण किया वार्ड मेंबर के रूप में श्रीमती शांति बारिक श्री मानेश्वर बरिहा श्रीमती सरिता भोई श्रीमती सुख मोती चौहान श्रीमती मायावती बरिहा श्रीमती मीरा बाई रात्रे श्री जीवन लाल श्री मंगल बरिहा श्रीमती विमला बाइ खूटे ने भी शपथ ग्रहण किया इन सभी जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत सालेझरिया के सचिव श्री मोहन दीप ने शपथ दिलाई इस अवसर पर भाजपा मंडल गढ़फुलझर के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र त्रिपाठी एवं मंडल के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव मुख्य रूप से उपस्थित थे !

इस समारोह में प्राथमिक विद्यालय सालेझरिया के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका सह विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया सरपंच ने अपने संबोधन में गांव के सभी लोगों का आभार जताया और सभी लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए गांव वालों से पंचायत के प्रति हमेशा सहयोग भावना रखने के लिए अपील की गांव के हर समस्या का समाधान पंचायत स्तर पर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने अपने पंचायत के अनुभव को ग्रामीणों के समक्ष रखा और कहा की हर ग्रामवासी यदि पंचायत का साथ दे तो यह ग्राम पंचायत सर्वांगीण विकास के साथ-साथ एक मॉडल ग्राम पंचायत साबित होगा सभा के अंत में गांव के युवा योगेश साहू जी ने सबका आभार व्यक्त किया यह जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दी !
