राज्य शतरंज महिला टीम की शमीना नन्द ने  रचा इतिहास - CG Sandesh

राज्य शतरंज महिला टीम की शमीना नन्द ने रचा इतिहास

विगत दिनों राँची में आयोजित ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज चैम्पियनशिप के शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला टीम ने नेशनल चैम्पियन का खिताब जीता। जीत हासिल करने में स्थानीय शा.मिडिल स्कूल झगरेनडीह में पदस्थ गणित शिक्षिका शमीना नन्द का विशेष योगदान रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला टीम ने मुम्बई को 3-1,फिर तमिलनाडु को 4-0, बिहार को 2-2 तथा दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों की टीम को 3-1से हराया। छत्तीसगढ़ की महिला टीम को टीम-इवेंट में13 तथा ओवरआल 18 अंक मिले। देश की महिला शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के लिये आयोजित प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता लोरीश कुमार,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के.के.ठाकुर, मिडिल स्कूल झगरेनडीह की प्रधानपाठिका सी.नन्द, उनके कोच एवं क्रीड़ा शिक्षक गुलाब नन्द,झगरेनडीह सरपंच नेमीचंद प्रधान, जगदीशपुर सरपंच दीपिका मिँज, अनुपम कलेत,सहित मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि इस टीम में सोनिया भगत, राजेश्वरी ध्रुवंशी,अफ्शा परवीन, रँजना पी.यादव सहित शमीना नन्द ने भाग लिया था।


अन्य सम्बंधित खबरें