सवरा समाज में शराब सेवन को पूर्ण रूप से बंद करने की प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया.
सवरा आदिवासी समाज का प्रांतीय बैठक केंद्र सिंघनपुर में 8 मार्च को रखा गया, जिसमें शबरी मेला का आय-व्यय और समाज में बालिका की शिक्षा को अधिक ध्यान देकर बालिकाओं को स्नातक के पढ़ाई के बाद ही शादी किया जाय, और सवरा समाज में शराब सेवन को पूर्ण रूप से बंद करने की प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया.
जिसमें छतीसगढ़ के सभी प्रान्त के शाखा अध्यक्ष सहित जयदेव भोई प्रांताध्यक्ष सवरा समाज, विराट भोई, युवराज रावल, वकील नाग, तेजराम बिशी, सरोज भोई, चिंतामणि भोई, पृथ्वीराज भोई, गजानन भोई, अलेख भोई, तपन भोई, शोभनाथ राजहंस, लोचन वर्गे ,युवा प्रकोष्ट सहदेव सिदार,यदुमनी बाघ व गजघर भोई उपस्थित थे.
अन्य सम्बंधित खबरें