हाईमास्क लाइट का गुणवत्ता हीन सूचना बोर्ड स्वतः ही  हो गया ध... - CG Sandesh

हाईमास्क लाइट का गुणवत्ता हीन सूचना बोर्ड स्वतः ही हो गया ध्वस्त, विधायक मद से किया गया था निर्माण.

गिने चुने गांवों में सरकार की महत्व कांक्षी योजना के अंतर्गत हाई मास्क लाइट का सुविधा प्रदान किया गया है, लेकिन गुणवत्ता हीन निर्माण के कारण हाई मास्क लाइट का सूचना बोर्ड स्वतः ही धरासायी हो गया है.

मामला है बसना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडेकेल का जहां 2019- 20 में 2 लाख की लागत से हाई मास्क लाइट लगाया गया है. साथ ही इसके नीचे बनाया गया सूचना बोर्ड बनाया गया था, ग्रामीणों ने बताया की काम निपटने के बाद इसे बिना छबाई किए ही छोड़ दिया गया था जिसके कारण सूचना बोर्ड स्वतः ही गिर गया है.

सूचना बोर्ड में बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह का नाम, लागत राशि, निर्माण वर्ष और कार्य एजेंसी के बारें में लिखा गया था.  सरकार से सूचना बोर्ड के लिए भी राशि जारी किया जाता है. ताकि आम आम लोगों को कार्य के बारे में जानकारी आसानी से मिल सके लेकिन कार्यों में भ्रष्टाचार इस तरह बढ़ चुका है सूचना बोर्ड को छबाई करने के पैसे भी नही बच रहे है.  जिसकी पोल गाँव के बीचों बीच खुल रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें