जनपद अध्यक्ष पति के ऊपर जनपद सदस्यों के साथ गाली गलौच और अभद्र व्यवहार करने का आरोप, सभापति का चुनाव हुआ स्थगित.
आज बसना जनपद में सभापति के चुनाव होना था, लेकिन कई आरोपों के कारण के आज चुनाव को स्थगित करना पड़ा. आज सभापति चुनाव के मद्दे नजर जनपद पंचायत में सभापति का चुनाव में जनपद सदस्य पहुंचे हुए थे, लेकिन 5 जनपद सदस्यो को सूचना नही दिया गया था यह जानकारी तब सामने आया जब चुनाव संपन्न करवाने एसडीएम श्री कुणाल दुतावात और अधिकारी पहुँच गए थे.
इसके बाद जनपद सदस्यो द्वारा एक लिखित शिकायत बसना थाने में दिया गया है जिसके अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य श्याम लाल सिदार तथा क्षेत्र क्रमांक 19 की सदस्य श्वेता अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्यों को बिना सूचना दिए प्रक्रिया करवाया जा रहा था.
शिकायत के अनुसार जब ये जनपद सदस्य बसना जनपद में पहुंचे तो पंचायत सचिव सुभाष पटेल जो कि वर्तमान जनपद अध्यक्ष पति है उनके द्वारा जनपद सदस्यो के साथ गाली गलौच किया गया. और जो करना है कर लो जैसे असभ्य व्यवहार किया गया.
इस हंगामे के बाद आज सभापति के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है, SDM श्री कुणाल दुतावात ने बताया कि 19 मार्च को फिर से सभापति का चुनाव संम्पन्न करवाया जाएगा. जनपद सदस्यो को सूचना के बारे में पूछने पर बताया की सूचना देने का कार्य सीईओ का है.
वही इस मामले में जनपद सीईओ पंकज देव से बात करने पर कहा चुनाव के समय पर कुछ सदस्यों द्वारा आपत्ति प्रकट किया गया था कि उन्हें सुचना प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया.
जनपद सीईओ ने बताया कि सुचना पंचायत के सचिवों द्वारा दिया जाना था लेकिन कुछ जनपद सदस्य के ग्राम पंचायत में नहीं होने के कारण उन्हें सुचना नहीं मिल पाई.
वहीं जनपद अध्यक्ष पति सुभाष पटेल के ऊपर लगाये गए आरोप पर उन्होंने कहा की मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाया जा रहा है, सुभाष पटेल ने कहा कि मेरे पत्नी जनपद अध्यक्ष है और मैं पंचायत सचिव, जनपद में मेरे पत्नी को छोड़कर मैं पंचायत का कार्य कर रहा था और कुछ जनपद सदस्यों द्वारा आज के सभापति चुनाव को स्थगित करने के उद्देश्य से ही ऐसे गलत आरोप लगाया जा रहा है.