कुरलुपाली गांव में कोरोना के नाम से बसना क्षेत्र में मचा हड़क... - CG Sandesh

कुरलुपाली गांव में कोरोना के नाम से बसना क्षेत्र में मचा हड़कम्प, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस थाना के समझाइस के बाद माने गांव के लोग.

बसना से करीब 20 किलोमीटर   की  दुरी पर स्थित ओडिशा के कुरलुपाली गांव में कोरोना वायरस के चलते एक घर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कल सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल किया जा रहा था, वायरल पोस्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के बसना से महज लगभग 30 से 35 km की दूरी में ग्राम कुरलुपाली झारबन्द (ओडिशा) के एक युवक में कोरोना वायरस का होना पॉजिटिव बताया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार यह फर्जी पोस्ट क्षेत्र के कई सोशल मिडिया में वायरल किया गया जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए, इस फेक पोस्ट में बताया जा रहा था कि कुरलुपाली का एक युवा जो चेन्नई में काम करता था वह होली की छुट्टी मनाने अपना घर आया हुआ था और अचानक गांव के चबूतरा में छिकना और खाँसना चालू कर दिया. और थोड़ा बेचैनी महसूस किया. जिसके बाद उसका बिगड़ता देख उसे तुरन्त उसको शाशकीय हॉस्पिटल बुरला,  सम्बलपुर (ओडिशा) ले जाया गया जहाँ कोरोना का होना पॉजिटिव बताया गया. और उनके पूरे परिवार को हॉस्पिटल में पूर्ण चेकप किया जाएगा.

जब वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए सीजी संदेश डॉट कॉम ने की तो लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं है, बसना क्षेत्र के लोगों द्वारा ही यह फर्जी पोस्ट किया जा रहा है.  

कुरलुपाली गांव छत्तीसगढ़ बॉर्डर और बसना विकासखण्ड से लगा हुआ छत्तीसगढ़ के सीमा रेखा से लगभग 5 से 10 किलो मीटर के अंदर यह गांव कुरलुपाली आता है, जिसकी वजह से बसना क्षेत्र के लोग भी दहशत में आ चुके थे.

लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कुरलुपाली गाँव का वह व्यक्ति दुबई में कार्य करता था और 25 फरवरी को दुबई से अपने घर होली के त्यौहार में वापस आया था, इसके लगभग 1 हफ्ते बाद युवक के पिता को बुखार पकड़ लिया.

इसके साथ ही युवक के यहाँ घर बनाने का कार्य चल रहा था, लेकिन युवक के पिता को बुखार होने के कारण गाँव के लोगों ने इसे कोरोना वायरस समझ लिया और मकान निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों ने कोरोना वायरस के भय में वहां काम करना छोड़ दिया.

इसके बाद गांव में कोरोना का अफवाह फैलते देर नही लगी. और इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण के आरोप वाले व्यक्ति ने झारबंद पुलिस थाना में शिकायत किया कि उसको गांव में बेवजह कोरोना वायरस के पीड़ित बताया जा रहा है.

इस शिकायत के बाद उक्त व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण किया गया जिसके बाद कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नही आया, महज उस व्यक्ति के पिता को बुखार के चलते दुबई से वापस आए व्यक्ति को मानसिक तनाव झेलना पड़ा. जिसके बाद उसने अब घर से बहार निकालना भी छोड़ दिया है.  इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस थाना के समझाइस के बाद गाँव वालों ने राहत की सांस ली है.

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी महासमुंद जिले में कोरोना वायरस के नाम से फ़र्जी पोस्ट बनाकर किसी शरारती ने लोगों के बीच में दहशत फैलाने की कोशिश की थी जिसकी थाने में शिकायत की जा चुकी है.


अन्य सम्बंधित खबरें